Maiya Samman Yojana 15th Installment Release: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना महिलाओं के लिए लगातार बड़ी राहत लेकर आ रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 14 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं और लाखों महिलाएं इसका लाभ प्राप्त कर चुकी हैं। अच्छी खबर यह है कि सरकार ने अब 15वीं किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिन महिलाओं के दस्तावेज सही पाए गए हैं, उनके खातों में दिवाली से पहले ₹2500 की राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही शेष जिलों की महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में यह राशि कुछ दिनों बाद प्राप्त होगी। यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
12 जिलों की महिलाओं के खातों में ₹2500 जमा
झारखंड सरकार ने Maiya Samman Yojana 15th Installment की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें उन 12 जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है जिनके आवेदन पहले ही सत्यापित कर लिए गए थे। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़, गढ़वा और जमशेदपुर जैसे जिले शामिल हैं।
इन जिलों की महिलाओं को सबसे पहले ₹2500 की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जबकि शेष जिलों की लाभार्थी महिलाओं को दूसरी सूची में राशि प्राप्त होगी। विभाग के अनुसार, सभी लाभार्थियों के खातों में राशि दिवाली से पहले पूरी तरह ट्रांसफर कर दी जाएगी, ताकि महिलाएं त्योहार की तैयारी खुशी-खुशी कर सकें।
15वीं किस्त इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया था, उन्हें अब Maiya Samman Yojana 15th Installment में दोहरी राशि यानी ₹5000 दिए जाएंगे। यह राशि उन्हें पिछली किस्त के बकाया सहित दी जाएगी। वहीं, जो महिलाएं नियमित रूप से योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें इस बार भी ₹2500 की राशि ही प्राप्त होगी।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम पात्र सूची में दर्ज होना चाहिए।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और न ही इनकम टैक्स दाता हो।
- महिला के नाम से बैंक खाता होना जरूरी है और उसमें DBT सक्रिय होनी चाहिए।
- बैंक खाता Aadhaar लिंक और NPCI मैपिंग पूर्ण होना चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
Maiya Samman Yojana 15th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर “Login” विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखें” पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
- OTP दर्ज कर वेरिफाई करने के बाद आपकी Maiya Samman Yojana 15th Installment Status स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- यदि स्टेटस अपडेट न दिखे तो बैंक पासबुक अपडेट करवाएं या संबंधित ब्लॉक ऑफिस में संपर्क करें।